देश की खबरें | केरल वन विभाग ने आदमखोर बाघ को मारने के लिए कदम उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वन मंत्री ए के शशिंद्रन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ दिन पहले वायनाड में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डालने वाले बाघ की पहचान 13 वर्षीय नर बाघ (डब्ल्यूडब्ल्यूएल 45) के रूप में की गयी है।

कोट्टायम (केरल), 14 दिसंबर केरल के वन मंत्री ए के शशिंद्रन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ दिन पहले वायनाड में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डालने वाले बाघ की पहचान 13 वर्षीय नर बाघ (डब्ल्यूडब्ल्यूएल 45) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस आदमघोर बाघ को देखते ही गोली मारने के लिए कदम उठाए गए हैं।

वायनाड के कालपेट्टा में एक वन्य क्षेत्र के समीप नौ दिसंबर को वाकेरी निवासी प्रजीश का अध-खाया हुआ शव मिला था। ऐसी आशंका जतायी गयी थी कि अपने मवेशियों के लिए घास इकट्टा करते वक्त बाघ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला था।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि यह बाघ आदमखोर है जिसके बाद प्राधिकारियों से उसे मारने की मांग की जाने लगी।

शशिंद्रन ने कहा कि मुख्य वन्यजीव वार्डन ने बाघ को मारने के लिए एक आदेश जारी किया और उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है । उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए 25 कैमरे लगाए गए हैं और दो पिंजड़े तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इलाके में निशानेबाजों और डॉक्टरों के साथ ही पांच गश्ती दल तैनात किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अधिकारियों द्वारा लागू कदमों में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

उनका यह बयान केरल उच्च न्यायालय के उस फैसले पर आया है जिसमें उसने बाघ को पकड़े या बेहोश न किए जाने की स्थिति में उसे मारने के सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

शशिंद्रन ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वगात किया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि यह याचिका जनहित के बचाय प्रचार के लिए दायर की गयी। साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता संगठन ‘एनिमल्स एंड नेचर एथिक्स कम्युनिटी’ (एएनईसी) पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\