देश की खबरें | केरल: तिरुवनंतपुरम में दोपहिया वाहन के शोरूम में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में दोपहिया वाहन के एक शोरूम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, सात जून केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में दोपहिया वाहन के एक शोरूम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब चार बजे मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि यहां पीएमजी पट्टम स्थित ‘टीवीएस’ शोरूम के भूतल तथा पहली मंजिल पर आग लग गई और कई दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।
उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
शोरूम के सुरक्षा गार्ड ने एक टीवी चैनल को बताया कि उसने तड़के करीब पौने चार बजे इमारत के पिछले हिस्से से तेज आवाजें सुनीं और वहां से धुआं निकलता देखा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं तुरंत बाहर भागा लेकिन अपना फोन ले जाना भूल गया। मैं पास के गिरजाघर में गया और वहां के गार्ड को सूचित किया, जिसने अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं को बुलाया।’’
अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारी ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि संभवत: शॉर्ट-सर्किट के कारण यह घटना हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

