देश की खबरें | केरल : मशहूर यूरोलॉजिस्ट जॉर्ज पी अब्राहम फार्महाउस में मृत मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि जिले के नेदुंबस्सेरी में स्थित फॉर्महाउस में राज्य के प्रसिद्ध मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जॉर्ज पी अब्राहम मृत पाए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
कोच्चि, तीन मार्च केरल के कोच्चि जिले के नेदुंबस्सेरी में स्थित फॉर्महाउस में राज्य के प्रसिद्ध मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जॉर्ज पी अब्राहम मृत पाए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
अब्राहम 75 साल के थे।
वरिष्ठ सर्जन का शव रविवार की रात उनके फार्महाउस में फंदे से लटका मिला। यह फॉर्महाउस नेदुंबस्सेरी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित है।
डॉ. अब्राहम जटिल मूत्र रोग संबंधी विकारों के सर्जिकल उपचार में विशेषज्ञ थे और कोच्चि के एक प्रमुख निजी अस्पताल में कार्यरत थे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 3,600 से अधिक गुर्दा प्रतिरोपण किया है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फार्महाउस पर एक नोट मिला है जिससे पता चलता है कि वह अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अपने पेशे पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ थे।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि एर्णाकुलम के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके आवास पर ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर अस्पताल लाया गया तो अस्पताल कर्मचारियों और उनके मरीजों ने दिवंगत डॉक्टर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनकी अंत्येष्टि की जायेगी।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)