Kerala Factory Blast: केरल के जिलेटिन कारखाने में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
कोच्चि के कक्कानाड में मंगलवार रात एक जिलेटिन फैक्ट्री की भट्टी में हुए संदिग्ध धमाके में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोच्चि, 19 सितंबर: कोच्चि के कक्कानाड में मंगलवार रात एक जिलेटिन फैक्ट्री की भट्टी में हुए संदिग्ध धमाके में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Kerala Blast: केरल में एक जिलेटिन कंपनी में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ‘निट्टा जेलेटिन कारखाने’ के एक कर्मचारी की मौत हुई है जो उत्तर भारत का रहनेवाला था. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने नौ बजे हुए.
पुलिस ने पीटीआई- से कहा,''कम से कम चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

