देश की खबरें | केरल चुनाव: हागिया सोफिया गिरजाघर को मस्जिद में बदलना, ‘लव जिहाद’ होंगे मुख्य मुद्दे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तुर्की में प्राचीन हागिया सोफिया गिरजाघर को मस्जिद में बदलने, ‘लव जिहाद’ की घटनाएं और उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन में दो नन का ‘‘उत्पीड़न’’ जैसे मामले छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा होंगे। यह बात इसाई बहुल मध्य केरल के निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने कही।

कोच्चि, चार अप्रैल तुर्की में प्राचीन हागिया सोफिया गिरजाघर को मस्जिद में बदलने, ‘लव जिहाद’ की घटनाएं और उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन में दो नन का ‘‘उत्पीड़न’’ जैसे मामले छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा होंगे। यह बात इसाई बहुल मध्य केरल के निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने कही।

एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम और त्रिशूर में फैले इन निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, माकपा नीत एलडीएफ के अहम सहयोगी केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के मणि और राज्यसभा में भाजपा के सदस्य के जे अल्फोंस एवं सुरेश गोपी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

मध्य केरल को कांग्रेस नीत यूडीएफ का गढ़ माना जाता है, लेकिन एलडीएफ ने दिसंबर 2020 में निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था और कई सीटों पर जीत हासिल की थी।

भाजपा नीत राजग भी ‘लव जिहाद’ और ‘हागिया सोफिया’ जैसे मामले उठाकर कैथोलिक चर्च तक पहुंच बनाकर इन इलाकों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इस मामले पर चर्च के दृष्टिकोण का समर्थन करते देखा गया है।

एलडीएफ और यूडीएफ इन मामलों को लेकर भाजपा की चर्च के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर चिंतित हैं, लेकिन वे चुनावों में मुसलमानों का समर्थन खोने के डर से इन मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी प्रचार मुहिम भाजपा शासन में दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित हमलों पर केंद्रित है।

माकपा और कांग्रेस दोनों दल ननों के कथित उत्पीड़न को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पिछले सप्ताह त्रिशूर में एक चुनावी रैली के दौरान इस मामले पर ‘‘चुप्पी’’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी।

पाला में कैथोलिक चर्च से जुड़े एम अलेक्जेंडर ने कहा कि चर्च में निष्ठा रखने वालों के ‘लव जिहाद’, तुर्की में हागिया सोफिया चर्च को मस्जिद में बदलने और ननों के संघ परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित उत्पीड़न की घटना को लेकर बहुत कड़े विचार हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘लोग इन मामलों पर विभिन्न मंचों पर बात कर रहे हैं, लेकिन हमें यह नहीं पता कि इन चुनावों में ये मुद्दे कितनी अहम भूमिका निभाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान