देश की खबरें | केरल चुनाव: वडकर से के. के. रेमा होंगी आरएमपी प्रत्याशी, यूडीएफ ने दिया समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) ने अटकलों को विराम देते हुए मंगलवार को कहा कि कोझिकोड जिले के वडकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से के. के. रेमा चुनाव लड़ेंगी।

कोझिकोड, 16 मार्च क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) ने अटकलों को विराम देते हुए मंगलवार को कहा कि कोझिकोड जिले के वडकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से के. के. रेमा चुनाव लड़ेंगी।

रेमा, पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता टी. पी. चंद्रशेखरन की विधवा हैं।

पार्टी महासचिव के. के. वेणु ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व रेमा को यूडीएफ का समर्थन देने की घोषणा की है।

माकपा से अलग हो कर बनाई गई पार्टी आरएमपी पर एलडीएफ गठबंधन को टक्कर देने के वास्ते वडकर में उम्मीदवार खड़ा करने का दबाव था।

कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने साझा उम्मीदवार खड़ा करने के लिए आरएमपी से बातचीत की थी लेकिन रेमा के मना करने के बाद पार्टी महासचिव ने रेणु को प्रत्याशी के तौर पर नामित किया था।

इस पर कांग्रेस नेतृत्व ने कहा था कि यदि रेमा चुनाव नहीं लड़ती हैं तो पार्टी किसी और उम्मीदवार को समर्थन नहीं देगी, जिसके बाद आरएमपी नेतृत्व ने मंगलवार को फिर बैठक की और रेमा की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई।

मार्क्सवादी नेता चंद्रशेखरन द्वारा एक दशक पहले स्थापित आरएमपी का वडकर के ओंजियम में मजबूत जनाधार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड