मलप्पुरम, 26 मई झूठी शान के संदिग्ध मामले में 2018 में अपनी बेटी की शादी की पूर्व संध्या पर उसकी हत्या करने के आरोपी एक व्यक्ति को अदालत ने मंगलवार को यहां बरी कर दिया। पिता कथित तौर पर अपनी बेटी की एक दलित युवक से शादी होने को लेकर नाराज था।
मंजेरी अतिरिक्त सत्र अदालत ने पीड़ित की मां और भाई के अपने बयान से मुकरने के बाद आरोपी राजन को बरी कर दिया।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की पीआरवी कैंटिन में बनता है 1200 से ज्यादा लोगों के लिए काढ़ा.
अभियोजन के मुताबिक, पास के अरीकोडे के पूवात्थींक्कांडी निवासी राजन ने अपने बेटी अथिरा (22) की 22 मार्च 2018 की शाम को हत्या कर दी थी।
वह बेटी के बृजेश नाम के दलित युवक से प्यार करने से नाराज था। बृजेश रक्षा बल में था।
यह भी पढ़े | Heatwave in India: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने तोड़े कई सालों के रिकॉर्ड, पालम में पारा 47 के पार.
अथिरा के उसके साथ भाग जाने के बाद पुलिस के हस्तक्षेप की वजह से राजन हालांकि शादी के लिये राजी हुआ था।
शादी 23 मार्च 2018 को एक मंदिर में होनी थी। अभियोजन के मुताबिक, राजन 22 मार्च को नशे में घर आया और उसने धारदार हथियार से बेटी की हत्या कर दी और उसकी शादी के लिये आए सारे कपड़े जला दिये।
अथिरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY