देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री ने कहा, सिल्वरलाइन परियोजना पर प्रधानमंत्री का रुख सकारात्मक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महत्वाकांक्षी सिल्वरलाइन परियोजना को लेकर बढ़ते विरोध के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री का रुख इस परियोजना को लेकर सकारात्मक है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना के लिए जरूरी अनुमति केंद्र सरकार की तरफ से तेज गति से मिलेगी।

नयी दिल्ली, 24 मार्च महत्वाकांक्षी सिल्वरलाइन परियोजना को लेकर बढ़ते विरोध के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री का रुख इस परियोजना को लेकर सकारात्मक है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना के लिए जरूरी अनुमति केंद्र सरकार की तरफ से तेज गति से मिलेगी।

विजयन ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करके अर्ध उच्च गति (सेमी हाई-स्पीड) रेल परियोजना पर चर्चा की। इस परियोजना का विभिन्न राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं जिसमें कांग्रेस और भाजपा भी शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं।

विजयन ने मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बात बहुत उत्साह और रुचि के साथ सुनी और उनकी प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री का रुख इस परियोजना पर सकारात्मक है।’’ विजयन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह इस मामले पर रेल मंत्री के साथ विचार करेंगे।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी और विजयन के बीच मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की। एक अन्य ट्वीट में विजयन ने कहा कि मोदी ने परियोजना के लिए हर संभव समर्थन देने की बात कही।

यह मुलाकात ऐस वक्त हुई जब केरल के कई सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर बदसलूकी की। ये सांसद सिल्वरलाइन परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह मामला लोकसभा में भी उठा।

सिल्वरलाइन परियोजना को के-रेल परियोजना के रूप में भी जाना जाता है। यह केरल सरकार और रेल मंत्रालय का एक संयुक्त उद्यम है। राज्य में तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच 530 किलोमीटर के हिस्से में इसका निर्माण किया जाएगा। इस मामले को प्रश्न काल के बाद लोकसभा में उठाते हुए कांग्रेस सदस्य के. सुरेश ने कहा कि महिला सांसदों समेत कुल 12 सांसदों ने विजय चौक पर 10 बजकर 45 मिनट से विरोध करना शुरू किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बिना किसी उकसावे की कार्रवाई के उन्हें रोक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\