देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री ने वायनाड सुरंग पथ के निर्माण कार्य की शुरुआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोझीकोड और वायनाड जिलों को जोड़ने वाले वायनाड सुरंग पथ के निर्माण कार्य की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शुरुआत की।
कोझीकोड/वायनाड, पांच अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोझीकोड और वायनाड जिलों को जोड़ने वाले वायनाड सुरंग पथ के निर्माण कार्य की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शुरुआत की।
यह राज्य में सबसे लंबा और देश में तीसरा सबसे लंबा सुरंग पथ होगा।
राज्य ने इस परियोजना के लिये 658 करोड़ रुपये की रकम निर्धारित की है। इस विशेष परियोजना के लिये केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) और कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) को क्रियान्वयन एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस काम को तीन साल में पूरा करने की योजना है।
यह भी पढ़े | MP Assembly Elections 2020: मध्यप्रदेश में बीजेपी जमीनी नब्ज टटोलने में लगी.
विजयन ने कहा, “हम पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रख रहे हैं और राज्य ने परियोजना के लिये 658 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।”
प्रस्तावित सुरंग कोझीकोड जिले के कोडेनचेरी पंचायत के स्वर्गम कुन्नू से शुरू होकर वायनाड जिले के मेप्पाडी के निकट काल्लाडी में खत्म होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)