एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल: शादी समारोह में शामिल होने जा रही बस दर्घनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

देश की खबरें | केरल: शादी समारोह में शामिल होने जा रही बस दर्घनाग्रस्त, छह लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कासरगोड (केरल), तीन जनवरी कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे पनाथूर इलुकोची की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी पर चढ़ते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन एक खाली मकान पर जा गिरा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '' दुर्घटना में कई लोग घायल हुए। हम अभी इनका विवरण जुटा रहे हैं। कम से कम छह लोगों की मौत हुई है।''

उन्होंने कहा कि घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).