एजेंसी न्यूज

Kerala Shocker: पलक्कड़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फंदे से लटके मिले

उत्तरी केरल में पलक्कड़ जिले के कुझलमन्नम इलाके में बृहस्पतिवार को एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में फंदे से लटके मिले.

Kerala Shocker: पलक्कड़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फंदे से लटके मिले
Photo Credits: Pixabay

पलक्कड़ (केरल), 19 अक्टूबर : उत्तरी केरल में पलक्कड़ जिले के कुझलमन्नम इलाके में बृहस्पतिवार को एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में फंदे से लटके मिले. पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय एक महिला, उसके 19 वर्षीय बेटे और उसकी बहन के 24 वर्षीय बेटे को सुबह परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के एक कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया. यह भी पढ़ें : Soumya Vishwanathan Murder Case: एक टैटू, चोरी हुए वायरलेस सेट ने पुलिस को सौम्या विश्वनाथन के हत्या आरोपियों तक पहुंचाया

पुलिस ने बताया कि ऐसा संभव है कि किसी मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण तीनों ने आत्महत्या की हो. यह भी कहा गया कि मामले की जांच जारी है और उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).