देश की खबरें | केरल: बम की आशंका के बीच तिरुवनंतपुरम जिलाधिकारी कार्यालय पर मधुमक्खियों का हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तिरुवनंतपुरम जिलाधिकारी कार्यालय के पाइप में विस्फोटक लगाए जाने की मंगलवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जब इमारत की तलाशी ले रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 70 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 18 मार्च केरल के तिरुवनंतपुरम जिलाधिकारी कार्यालय के पाइप में विस्फोटक लगाए जाने की मंगलवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जब इमारत की तलाशी ले रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 70 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय को दोपहर के समय ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो बाद में झूठी निकली।

तिरुवनंतपुरम की जिलाधिकारी अनु कुमारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ पहले हमें बम की सूचना मिली। हमें एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि यहां पाइप में आरडीएक्स लगाया गया है। हमने पुलिस से जांच करने को कहा। उन्होंने जांच की और कुछ नहीं मिला।”

उन्होंने बताया, “इस बीच, जब हम लोगों को बाहर निकाल रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने हम पर हमला कर दिया। हमारे कई कर्मचारियों को डंक मार दिया। हम उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले गए।”

अनु ने बताया कि बम विस्फोट जैसी संभावित घटना के बीच मधुमक्खियों का हमला अप्रत्याशित था। उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि लोग सुरक्षित हैं।’’

पुलिस ने बताया कि धमकी झूठी थी। हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि ईमेल किसने भेजा था।

पुलिस के मुताबिक, मधुमक्खियों के डंक मारने के बाद करीब 70 लोग इलाज के लिए पेरूरकाडा सरकारी अस्पताल ले जाए गए और पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मी और आम लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी