एजेंसी न्यूज

केरल में प्रतिबंधित तरीके से सार्वजनिक यातायात को मंजूरी

परिवहन मंत्री ए के शशींद्रन ने कहा कि शुरुआत में जिले के भीतर ही सार्वजनिक यातायात की इजाजत होगी और इसमें भी संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों से बचा जाएगा।

केरल में प्रतिबंधित तरीके से सार्वजनिक यातायात को मंजूरी
जमात

तिरुवनंतपुरम, 18 मई केरल सरकार ने कुछ रोक-टोक के साथ सार्वजनिक यातायात को मंजूरी देने का सोमवार को फैसला किया । इस के तहत कोविड-19 की वजह से सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। यात्रियों के कम होने के मद्देनजर किराए बढ़ाए जाएंगे ताकि घाटे की भरपाई हो सके।

परिवहन मंत्री ए के शशींद्रन ने कहा कि शुरुआत में जिले के भीतर ही सार्वजनिक यातायात की इजाजत होगी और इसमें भी संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों से बचा जाएगा।

कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से राज्य में 24 मार्च से सार्वजनिक यातायात पूरी तरह से बंद है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ हम कुछ रोक-टोक के साथ सार्वजनिक यातायात खोलेंगे। शुरुआत में बस सेवाएं सिर्फ जिले के भीतर होंगी। संक्रमण से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में बसें नहीं चलेंगी। न्यूनतम शुल्क में बढ़ोतरी होगी।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र से जारी दिशानिर्देश के आधार पर ही सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार की ओर से जारी मौजूदा दिशा-निर्देश के अनुसार हम स्थिति का मूल्यांकन करेंगे और इसके बाद ही अंतर-जिला या अंतर राज्य सेवाएं बहाल होंगी।’’

उन्होंने कहा कि केरल अंतर-राज्य बस सेवाओं की अपेक्षा ट्रेन सेवा को ज्यादा बेहतर मानता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).