एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल : अन्य माकपा नेता ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अलप्पुझा से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद, मंगलवार को पार्टी के एक अन्य नेता ने भी यही रास्ता अपनाया।

देश की खबरें | केरल : अन्य माकपा नेता ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल होने की संभावना

तिरुवनंतपुरम, तीन दिसंबर केरल के अलप्पुझा से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद, मंगलवार को पार्टी के एक अन्य नेता ने भी यही रास्ता अपनाया।

सुबह जैसे ही मधु मुल्लास्सेरी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की, माकपा ने उन्हें अपनी प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

माकपा ने कहा कि उन्हें इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत काम किया और सार्वजनिक रूप से पार्टी को बदनाम किया।

यहां मंगलापुरम में माकपा के पूर्व क्षेत्रीय सचिव और 42 वर्षों तक पार्टी के सदस्य रहे मुल्लास्सेरी ने अपने इस्तीफे के लिए वामपंथी विधायक और जिला समिति के सचिव वी. जॉय को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस पार्टी के लिए मैंने 42 वर्ष काम किया, अब उसे छोड़ने का निर्णय लिया है क्योंकि जिला सचिव वी. जॉय के साथ काम करना कठिन है।’’

मुल्लास्सेरी ने एक टीवी चैनल को बताया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों के राज्य नेतृत्व ने उनसे संपर्क किया है और वह दोपहर तक घोषणा करेंगे कि उन्होंने किस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

भाजपा के तिरुवनंतपुरम जिला अध्यक्ष वी. वी. राजेश और अन्य पार्टी नेताओं ने सुबह पूर्व माकपा नेता से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुल्लास्सेरी ने दावा किया है कि जॉय ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जो कथित तौर पर पार्टी के भीतर केवल अपने हितों और पदों की परवाह करते हैं। उन्होंने जॉय पर जिला स्तर पर माकपा में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।

माकपा अलप्पुझा क्षेत्र समिति के सदस्य और कृष्णापुरम डिवीजन का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला पंचायत सदस्य बिपिन सी. बाबू 30 नवंबर को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के बाद बिपिन ने आरोप लगाया था कि माकपा ने अपना धर्मनिरपेक्ष चरित्र खो दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).