एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल: निपाह के दो संदिग्ध मामलों के बाद तीन जिलों में अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दो लोगों में निपाह वायरस संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने के बाद इस बीमारी के फिर से फैलने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने शुक्रवार को तीन उत्तरी जिलों में अलर्ट जारी किया।

देश की खबरें | केरल: निपाह के दो संदिग्ध मामलों के बाद तीन जिलों में अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम, चार जुलई केरल में दो लोगों में निपाह वायरस संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने के बाद इस बीमारी के फिर से फैलने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने शुक्रवार को तीन उत्तरी जिलों में अलर्ट जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में अलर्ट जारी किए गए हैं।

कोझिकोड और मलप्पुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में नियमित जांच के दौरान मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों के संदिग्ध मामलों की पहचान हुई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पुष्टि के लिए नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, “हमने निपाह प्रोटोकॉल के अनुरूप निवारक उपायों को पहले ही सख्त कर दिया है।”

कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में मरीजों के इतिहास एवं लक्षणों की निगरानी करने और जनता को सूचित करने के लिए प्रत्येक जिले में 26 विशेष टीम बनाई गई हैं।

मंत्री ने कहा कि रोगियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जनता की सहायता के लिए राज्य और स्थानीय हेल्पलाइन स्थापित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अधिकारियों से यह भी आग्रह किया जा रहा है कि वे जांच करें कि क्या हाल के सप्ताह में अप्राकृतिक या बिना वजह से ऐसी मौतें हुई हैं, जो संभावित प्रकोप की चेतावनी के प्रमुख संकेतों में से एक हों।

उन्होंने बताया कि आज (शुक्रवार) शाम को एक और उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी, जिसमें स्थिति का जायजा लिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).