देश की खबरें | केरल : कनिष्ठ महिला सहकर्मी पर हमला करने का आरोपी वकील पकड़ा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपनी कनिष्ठ महिला सहकर्मी पर क्रूरतापूर्वक हमला करने के आरोपी एक वरिष्ठ वकील को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस समय पकड़ लिया जब उसने मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, 15 मई केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपनी कनिष्ठ महिला सहकर्मी पर क्रूरतापूर्वक हमला करने के आरोपी एक वरिष्ठ वकील को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस समय पकड़ लिया जब उसने मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी वकील के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वंचियूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वकील बेयलिन दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि दास को गिरफ्तार करने की औपचारिक प्रक्रिया चल रही है।
इससे पहले दास का पक्ष रख रहे वकील दिलीप सत्यन ने बताया कि मामले में अग्रिम जमानत याचिका यहां की सत्र अदालत में दायर की गई है।
पीड़ित महिला वकील श्यामली के परिवार ने दावा किया कि वरिष्ठ वकील को कानून से बचने में मदद की जा रही है।
महिला सहकर्मी के परिवार ने इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि श्यामली ने वरिष्ठ वकील पर हमला किया था। श्यामली के परिवार ने दावा किया कि यह दास को अग्रिम जमानत दिलाने के लिए आधार तैयार करने का प्रयास है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)