देश की खबरें | केरल: कोझिकोड बस स्टैंड के पास कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोझिकोड में सिटी बस स्टैंड के निकट एक ‘शॉपिंग कॉम्पलेक्स’ में रविवार को शाम करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। दमकल एवं बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोझिकोड, 18 मई केरल के कोझिकोड में सिटी बस स्टैंड के निकट एक ‘शॉपिंग कॉम्पलेक्स’ में रविवार को शाम करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। दमकल एवं बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दमकल की कई गाड़ियों के मौके पर होने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
टीवी चैनलों पर आग लगने की घटना के दृश्य दिखाए गए, जिसमें शॉपिंग कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल से घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।
इस कॉम्पलेक्स में कपड़े की कई दुकानें हैं और आग अंदर बहुत तेजी से जल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियों को आग पर काबू पाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
करीपुर हवाई अड्डे से भी कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल मुख्य प्राथमिकता आग पर काबू पाना है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक आग में किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।
आग करीब दो घंटे से जल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सही कारण उसके पूरी तरह बुझने के बाद ही पता चल पाएगा।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में बड़ी मात्रा में स्कूली यूनिफॉर्म रखी हुई थी, क्योंकि महीने के अंत में स्कूल खुलने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

