देश की खबरें | केन्या के राष्ट्रपति रुटो सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रूटो सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। पिछले छह साल से अधिक समय में, इस प्रभावशाली पूर्वी अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति की यहां की यह पहली यात्रा है।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रूटो सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। पिछले छह साल से अधिक समय में, इस प्रभावशाली पूर्वी अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति की यहां की यह पहली यात्रा है।

बतौर राष्ट्रपति रूटो की यह पहली भारत यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केन्या के राष्ट्रपति रूटो अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति विलियम समोई रूटो चार से छह दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे।’’

उनके साथ एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी आयेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केन्या के राष्ट्रपति की यात्रा छह साल बाद हो रही है और आशा है कि इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।’’

केन्या के राष्ट्रपति की यह यात्रा नयी दिल्ली में हाल में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में, 55 देशों के अफ्रीकी संघ को (जी20 समूह में) शामिल किये जाने के बाद हो रही है।

रूटो का पांच दिसंबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति रूटो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति रूटो के सम्मान में राष्ट्रपति (मुर्मू) राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी।’’

यात्रा पर आ रहे केन्या के राष्ट्रपति का नयी दिल्ली में व्यापारिक एवं निवेश कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\