विदेश की खबरें | केन्या : पूर्व राष्ट्रपति किबाकी के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्म संपन्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. किबाकी की मृत्यु की घोषणा पिछले शुक्रवार को की गई थी। उनकी केन्या के वर्तमान नेताओं ने एक सम्मानित राजनेता के रूप में प्रशंसा की है।
किबाकी की मृत्यु की घोषणा पिछले शुक्रवार को की गई थी। उनकी केन्या के वर्तमान नेताओं ने एक सम्मानित राजनेता के रूप में प्रशंसा की है।
किबाकी 90 साल के थे। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को मध्य केन्या में स्थित उनके पैतृक आवास में दफनाया जाएगा।
अधिकारियों ने किबाकी के सम्मान में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। किबाकी ने 2002 से 2013 तक बतौर राष्ट्रपति अपने दो कार्यकाल पूरे किए थे।
केन्या, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति राजधानी नैरोबी में किबाकी के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्म में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों में शुमार हैं।
सैकड़ों केन्याई नागरिक अपने दिवंगत नेता की एक झलक पाने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। किबाकी के पार्थिव शरीर को सेना के, फूलों से सजे वाहन में रख कर राष्ट्रीय स्टेडियम ले जाया गया।
सड़क किनारे दुकान लगाने वाले मर्सी वैरिमु ने कहा ''यह दूसरी बार है जब मैंने ऐसा कुछ देखा है। यह दुखद है।''
2002 में राष्ट्रपति बनने से पहले, किबाकी ने नेशनल असेंबली में वित्त मंत्री और विपक्ष के आधिकारिक नेता के रूप में कार्य किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)