खेल की खबरें | भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये केमार रोच की वेस्टइंडीज टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच और युवा हरफनमौला एन बोनेर को भारत के खिलाफ छह फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की एक दिवसीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

सेंट जोंस (एंटीगा) , 27 जनवरी अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच और युवा हरफनमौला एन बोनेर को भारत के खिलाफ छह फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की एक दिवसीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

रोच ने 2019 में आखिरी वनडे खेला था जिसके बाद कोई लिस्ट ए मैच नहीं खेला । वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हैंस ने मुख्य चयनकर्ता का पदभार संभालने के बाद उनकी वापसी कराई है ।

आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला हारने वाली कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली कैरेबियाई टीम में छह बदलाव किये गए हैं ।

भारत के खिलाफ वनडे मैच छह, नौ और 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जायेंगे ।

टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस पर 16, 18 और 20 फरवरी को खेले जायेंगे । इसके लिये टीम की घोषणा शुक्रवार को होगी ।

रोच के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज बोनेर और सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग की टीम में वापसी हुई है । किंग ने आखरी वनडे 2020 में खेला था ।

रोच अब तक 92 वनडे में 124 विकेट ले चुके हैं ।

हैंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ केमार रोच हमारे प्रमुख तेज गेंदबाजों में से है । हमें लगता है कि शुरूआती विकेट लेने के लिये ऐसे गेंदबाजों की जरूरत है । वहीं बोनेर को 50 ओवरों के प्रारूप में खेलने का मौका दिया जाना चाहिये ।’’

यह श्रृंखला आईसीसी वनडे सुपर लीग का हिस्सा है और वेस्टइंडीज को अंक लेकर शीर्ष सात में शामिल होने का मौका मिलेगा ताकि 2023 विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई कर सके ।टीम :

कीरोन पोलार्ड (कप्तान , फेबियन एलेन, एन बोनेर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, जैसन होल्डर, शाइ होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\