एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल की पंजाब यात्रा 22 नवंबर तक के लिये स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शनिवार को होने वाली पंजाब यात्रा 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

देश की खबरें | केजरीवाल की पंजाब यात्रा 22 नवंबर तक के लिये स्थगित

चंडीगढ़, 19 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शनिवार को होने वाली पंजाब यात्रा 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को शनिवार को मोगा का दौरा करना था।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ''आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'मिशन पंजाब' दौरे को 22 नवंबर के लिए टाल दिया गया है। यह यात्रा मोगा से शुरू होने वाली थी।''

केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के मद्देनजर आप 20 नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 'श्री सुखमणि साहिब पाठ' आयोजित करेगी।

बयान में कहा गया है कि हर जिले के प्रभारी और स्वयंसेवक पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

बयान के अनुसार आप की पंजाब इकाई के सभी स्वयंसेवक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).