एजेंसी न्यूज

पाला बदलने के लिए रुपयों की पेशकश के केजरीवाल के आरोपों की फॉरेंसिक जांच हो: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उन आरोपों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की, जिनमें उनकी ओर से दावा किया गया था कि राजधानी की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को पाला बदलने के लिए रूपयों की पेशकश की थी.

पाला बदलने के लिए रुपयों की पेशकश के केजरीवाल के आरोपों की फॉरेंसिक जांच हो: भाजपा
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उन आरोपों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की, जिनमें उनकी ओर से दावा किया गया था कि राजधानी की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को पाला बदलने के लिए रूपयों की पेशकश की थी. दिल्ली के सात भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को इस संबंध में एक पत्र लिखा और उचित कदम उठाने का आग्रह किया है.

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आबकारी नीति और स्कूली कक्षाओं के निर्माण में हुए कथित घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आप के नेता ‘‘दुर्भावनापूर्ण, झूठे और गुमराह करने वाले’’ आरोप लगा रहे हैं. तिवारी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई और इस सिलसिले में फोन आया था. अगर किसी का फोन आता है तो वह छिप नहीं सकता. यह भी पढ़ें : Agra: क्या बदल जाएगा ताजमहल का नाम? आज आगरा नगर निगम में पेश होगा प्रस्ताव

हम भाजपा के सांसद चाहते हैं कि केजरीवाल स्पष्ट करें कि फोन किसका आया था और किसके पास आया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जब तक जांच नहीं होगी, तब तक हम सत्य तक नहीं पहुंच पाएंगे. इसकी फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए. हमारी मांग है कि इस सिलसिले में जिनको-जिनको फोन आया है, उन सभी लोगों के फोन जांच एजेंसी को लेना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए.’’ उल्लेखनीय है कि आप नेताओं ने आरोप लगाए थे भाजपा ने उसके विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 - 20 करोड़ रूपये की पेशकश की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).