एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान तथा पार्टी विधायकों से मंगलवार को करेंगे मुलकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान तथा पार्टी विधायकों से मंगलवार को करेंगे मुलकात

चंडीगढ़, 10 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में ‘आप’ की हार के दो दिन बाद यह बैठक हो रही है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी लगभग 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 48 सीट जीतीं, जबकि ‘आप’ 22 पर सिमट गई तथा कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री मान, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों सहित ‘आप’ की पूरी पंजाब इकाई ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में आक्रामक प्रचार किया था।

पार्टी के स्टार प्रचारक रहे मान ने ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के वास्ते दिल्ली में रोड शो तक किया था।

पंजाब विधानसभा की 177 सीट में 92 सीट जीतकर ‘आप’ ने 2022 में सरकार बनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).