एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पांच ध्वज स्तंभ का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पांच ध्वज स्तंभ का अनावरण किया।

देश की खबरें | केजरीवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पांच ध्वज स्तंभ का अनावरण किया

नयी दिल्ली, 15 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पांच ध्वज स्तंभ का अनावरण किया।

दिल्ली सरकार के ‘देशभक्ति बजट’ के तहत लोक निर्माण विभाग ने पांच ऊंचे ध्वज स्तंभ पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में लगाए हैं।

पूर्वी किदवई नगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नयी दिल्ली में आता है। पूर्वी विनोद नगर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में आता है और रानी बाग लोक निर्माण कार्य मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती के तहत आता है।

पूर्वी किदवई नगर में 115 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए केजरीवाल ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाए गए भ्रष्टाचार निरोधक अभियान को याद किया और कहा कि उस दौरान उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर रामलीला मैदान में तिरंगा झंडा लहराया था।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘तिरंगा हमें देशभक्ति की याद दिलाता रहेगा। महानगर में 500 स्थानों पर ऊंचे ध्वज स्तंभ लगाए जाएंगे ताकि लोग जब घर से बाहर निकलें तो वे राष्ट्रीय ध्वज को देख सकें।’’

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष मार्च में ‘देशभक्ति बजट’ की घोषणा की थी जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में वर्ष के अंत तक ऊंचे ध्वज स्तंभ लगाने के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).