देश की खबरें | केजरीवाल जगाधरी में रोड शो के साथ आप के हरियाणा चुनाव अभियान में शामिल होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
नयी दिल्ली, 19 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
पार्टी महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ तथा अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि उनके आगे के अभियान कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और अपनी पार्टी के प्रचार के लिए केजरीवाल का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा।
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बात विफल होने के बाद आप राज्य की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।
पाठक ने यह भी कहा कि आप हरियाणा में सत्ता परिवर्तन और केजरीवाल के शासन मॉडल को राज्य में लाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

