देश की खबरें | केजरीवाल ने कपिल सिब्बल के नये मंच ‘इंसाफ’ का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी से अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए वकील एवं सांसद कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किये गये मंच ‘इंसाफ के सिपाही’ से जुड़ने की अपील की।

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी से अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए वकील एवं सांसद कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किये गये मंच ‘इंसाफ के सिपाही’ से जुड़ने की अपील की।

मशहूर वकील और राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने शनिवार को घोषणा की थी कि देश में मौजूद ‘अन्याय’ का मुकाबला करने के लिए वह ‘इंसाफ के सिपाही’ नामक मंच गठित कर रहे हैं। उन्होंने गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं विपक्षी दलों के अन्य नेताओं से सहयोग की भी मांग की थी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह कपिल सिब्बल साहब की बहुत महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी से इससे जुड़ने की अपील करता हूं और हम मिलकर अन्याय का मुकाबला करेंगे।’’

बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सिब्बल जाने-माने वकील हैं जो , सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों की बात सामने आने पर बहुत सक्रिय रहते हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी इस पहल से सिब्बल देशभर में समाज के विभिन्न तबकों के लोगों ‘खासकर वकीलों’ से जुड़ना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘ यह कपिल सिब्बल की बहुत अच्छी पहली है। मैं देश के लोगों एवं वकीलों से इस पहल से जुड़ने की अपील करता हूं। मेरा उनसे यह भी आह्वान है कि जहां कहीं किसी के साथ अन्याय हो रहा है, उसे इंसाफ दिलाने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करें।’’

नागरिकों के विरूद्ध काम करने वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने का आरोप लगाते हुए सिब्बल ने शनिवार को अपने इस नये मंच की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि वह 11 मार्च को जंतर मंतर पर नये मंच की सभा करेंगे और वहां भारत का नया दृष्टिकोण सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं एवं आम लोगों समेत सभी को इस कार्यक्रम में आने का न्यौता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान