एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल को नाटक बंद कर चुप्पी तोड़नी चाहिए: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके सहयोगी बिभव कुमार द्वारा सांसद स्वाति मालीवाल पर किए गए कथित हमले के मामले में नाटक बंद करना चाहिए और अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़नी चाहिए।

देश की खबरें | मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल को नाटक बंद कर चुप्पी तोड़नी चाहिए: भाजपा

नयी दिल्ली, 19 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके सहयोगी बिभव कुमार द्वारा सांसद स्वाति मालीवाल पर किए गए कथित हमले के मामले में नाटक बंद करना चाहिए और अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़नी चाहिए।

इस मामले में कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं द्वारा भाजपा के कार्यालय के पास किए गए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद यह प्रतिक्रिया आई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केजरीवाल को नाटक करने के बजाय अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और सवालों के जवाब देने चाहिए।’’

भाजपा नेता ने केजरीवाल से प्रश्न किया कि क्या उन्होंने कथित हमले का आदेश दिया और बिभव कुमार को संरक्षण दिया क्योंकि वह उनके ‘‘राज’’ जानता है?

उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज गायब क्यों है? क्या केजरीवाल ने शोषण महल (केजरीवाल आवास) से सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूत को नष्ट/छेड़छाड़ करने में बिभव कुमार की मदद की? क्यों छोटी क्लिप जारी की गयी, पूरा फुटेज क्यों नहीं?

भाजपा नेता ने सवाल उठाए, ‘‘संजय सिंह ने 96 घंटे पहले जो कहा था उससे क्यों पलट गए और अब ‘आप’ द्वारा पीड़िता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).