देश की खबरें | केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है ।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है ।

उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मुझे मनीष की याद आ रही है। वह एक झूठे मामले में जेल में हैं। आइए, आज हम सभी प्रण करें कि हम भारत के हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे।’’

केजरीवाल 55 साल के हो गए हैं और उन्होंने सभी से एक मजबूत भारत की नींव रखने का संकल्प लेने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘...इसी के माध्यम से एक मजबूत भारत की नींव रखी जाएगी। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।’’

बाद में दिन में दिल्ली विधानसभा ने आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो को शुभकामनाएं दीं। दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने केजरीवाल के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की और उम्मीद की कि वह अपने राजनीतिक जीवन में नयी ऊंचाइयों को छुएं।

आप ने भी केजरीवाल को उनके विशेष दिन पर बधाई देते हुए उन्हें ‘‘शून्य बिजली बिल का आविष्कारक’’ और ‘‘भारतीय सरकारी स्कूलों में भी शीर्ष स्तरीय निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाने वाला चैंपियन’’ कहकर शुभकामनाएं दीं।

पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली और पानी जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को हमारी राजनीति का स्तंभ बनाया। उस बहादुर व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने भारत की राजनीति को बदलने के लिए अपनी आरामदायक नौकरी छोड़ दी। उस धरती के लाल को जन्मदिन की बधाई जिसने हमेशा कतार में आखिर में खड़े व्यक्ति के बारे में सोचा।’’

पार्टी ने केजरीवाल को वो राजनेता बताया ‘‘जिसने युवाओं को राजनीति में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया’’। पार्टी ने उन्हें ‘‘जनता का नेता’’ बताया, जिन्होंने पार्टी को शून्य से खड़ा किया और केवल 10 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल दिलाया।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘उस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने अपनी राजनीति से लोकतंत्र को मजबूत किया। ‘अरविंद केजरीवाल: द मैन। द मिथ। द लीजेंड’। जन्मदिन की बधाई अरविंद केजरीवाल।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू