एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल को जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया याद आए, आप ने ‘शून्य बिजली बिल का अविष्कारक’ कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है।

देश की खबरें | केजरीवाल को जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया याद आए, आप ने ‘शून्य बिजली बिल का अविष्कारक’ कहा

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है।

उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मुझे मनीष की याद आ रही है। वह एक झूठे मामले में जेल में हैं। आइए, आज हम सभी प्रण करें कि हम भारत के हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे।’’

केजरीवाल 55 साल के हो गए और उन्होंने सभी से एक मजबूत भारत की नींव रखने का संकल्प लेने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘...इसी के माध्यम से एक मजबूत भारत की नींव रखी जाएगी। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।’’

दिल्ली विधानसभा ने आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो को शुभकामनाएं दीं। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने केजरीवाल के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि वह अपने राजनीतिक जीवन में नयी ऊंचाइयों को छुएं।

आप ने भी केजरीवाल को उनके विशेष दिन पर बधाई देते हुए उन्हें ‘‘शून्य बिजली बिल का अविष्कारक’’ और ‘‘भारतीय सरकारी स्कूलों में भी शीर्ष स्तरीय निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाने वाला चैंपियन’’ कहकर शुभकामनाएं दीं।

पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली और पानी जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को हमारी राजनीति का स्तंभ बनाया। उस बहादुर व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने भारत की राजनीति को बदलने के लिए अपनी आरामदायक नौकरी छोड़ दी। उस धरती के लाल को जन्मदिन की बधाई जिसने हमेशा कतार में आखिर में खड़े व्यक्ति के बारे में सोचा।’’

पार्टी ने केजरीवाल को ‘‘युवाओं को राजनीति में रुचि लेने के लिए प्रेरित करने वाला’’ तथा ‘‘जनता का नेता’’ बताया, जिन्होंने पार्टी को शून्य से खड़ा किया और केवल 10 वर्षों में उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘उस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने अपनी राजनीति से लोकतंत्र को मजबूत किया। ‘अरविंद केजरीवाल: द मैन। द मिथ। द लीजेंड’। जन्मदिन की बधाई अरविंद केजरीवाल।’’

उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं ईश्वर से आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).