देश की खबरें | केजरीवाल ने आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता देने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को निजी सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को निजी सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वित्तीय सहायता की राशि और नियुक्त किए जाने वाले गार्ड की संख्या के बारे में दिशानिर्देश बाद में तय किए जाएंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में उसकी सरकार दिल्ली में ‘‘बढ़ते’’ अपराध को नियंत्रित करने में विफल रही है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग उनके लिए परिवार की तरह हैं और उनकी सुरक्षा आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर दिल्ली के दो करोड़ लोग आहत हैं, तो मैं भी आहत हूं। दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए सरकारी वित्तीय सहायता मिलेगी।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शहर में अपराध दर बेतहाशा बढ़ गई है और बड़े पैमाने पर चोरी, डकैती, चेन झपटमारी और यहां तक ​​कि गैंगवार भी हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दिल्ली के निवासियों की भलाई की परवाह नहीं की और इसी कारण वे 27 वर्ष से सत्ता से दूर हैं।

‘आप’ के नए चुनावी वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने केजरीवाल की आलोचना की और उन पर आरडब्ल्यूए से फिर से झूठे वादे करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘आप’ प्रमुख से पूछा कि क्या उन्हें 2018 और 2022 में आरडब्ल्यूए से किए गए अपने पिछले वादे याद हैं।

वर्ष 2022 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले, केजरीवाल ने आरडब्ल्यूए को स्वयं के ‘मिनी पार्षदों’ के साथ इसे ‘‘वित्तीय और राजनीतिक अधिकार’’ देने का वादा किया था। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने विधानसभा में एक विधेयक पारित करके आरडब्ल्यूए को कानूनी दर्जा देने के साथ स्थानीय क्षेत्र विकास निधि देने का वादा किया था।

‘यूनाइटेड रेजिडेंट्स ज्वाइंट एक्शन’ के अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा, ‘‘हम घोषणा की सराहना करते हैं लेकिन कुछ वादे पहले भी किए गए थे, जिससे इस पर पूरी तरह से भरोसा करना मुश्किल हो जाता है।’’

उन्होंने कहा कि अगर आरडब्ल्यूए का समर्थन करने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं, तो इससे स्वाभाविक रूप से स्थानीय निवासियों को फायदा होगा क्योंकि वे समुदाय से गहराई से जुड़े हुए हैं और उनकी जरूरतों को समझते हैं।

उत्तरी दिल्ली आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष बी एस वोहरा ने कहा कि ‘आप’ को आरडब्ल्यूए को सशक्त बनाना चाहिए, लेकिन उन्होंने नए वादे पर संदेह व्यक्त किया।

वोहरा ने कहा, ‘‘पिछली बार वादा किया गया था कि पार्षदों की नियुक्ति की जाएगी, लेकिन हम अब भी इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।’’

वोहरा ने कहा कि अगर निजी सुरक्षा गार्ड के लिए धन मुहैया कराया जाता है तो यह बेहतर कदम होगा

एसोसिएशन के नेताओं के अनुसार, शहर में 500 से अधिक पंजीकृत आरडब्ल्यूए हैं।

दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे। आठ फरवरी को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज