देश की खबरें | केजरीवाल ने जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर पंजाब की सत्ता में आती है तो यहां एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा।
जालंधर, 15 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर पंजाब की सत्ता में आती है तो यहां एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा।
पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आये केजरीवाल ने कहा कि जालंधर अपने खेल उद्योग के लिये जाना जाता है और हॉकी एवं क्रिकेट के कुछ लोकप्रिय खिलाड़ी यहां बने सामानों का इस्तेमाल करते हैं।
पार्टी की ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘जब आप (पंजाब में) सरकार बनायेगी तो जालंधर में देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनेगा।’’
जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में जिक्र करते हुये केजरीवाल ने कहा कि यह ब्यास और सतलुज नदी के बीच स्थित दोआबा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग है।
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ ‘‘जीत’’ के लिये केजरीवाल ने किसानों को बधाई दी।
आप नेता ने कहा, ‘‘किसानों ने जिस तरह से आंदोलन में जीत दर्ज की है, हम सभी को भी पंजाब के विकास और आप की सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी है।’’ केजरीवाल ने कहा कि केवल उनकी पार्टी ही स्कूलों एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)