देश की खबरें | केजरीवाल राजनीतिक पर्यटक, आप का ‘पंजाब मॉडल’ केवल नकल: सिद्धू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप)प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से शासन के ‘पंजाब मॉडल’ का अनावरण करने के कुछ घंटों बाद ही राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने उनपर तीखा हमला किया। सिद्धू ने केजरीवाल को ‘राजनीतिक पर्यटक’ बताकर उनके मॉडल को ‘नकल का मॉडल’ करार दिया।

चंडीगढ़, 12 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप)प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से शासन के ‘पंजाब मॉडल’ का अनावरण करने के कुछ घंटों बाद ही राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने उनपर तीखा हमला किया। सिद्धू ने केजरीवाल को ‘राजनीतिक पर्यटक’ बताकर उनके मॉडल को ‘नकल का मॉडल’ करार दिया।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक पर्यटक @ अरविंद केजरीवाल जो पिछले साढ़े चार सालों से पंजाब में अनुपस्थित थे, पंजाब मॉडल रखने का दावा करते हैं। ‘आप’ का अभियान और एजेंडा पंजाब के लोगों पर एक मजाक है। पंजाब का शून्य ज्ञान रखने वाले दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा तैयार 10 सूत्री सूची कभी पंजाब मॉडल नहीं हो सकती!’’

केजरीवाल के पंजाब मॉडल को नकल किया हुआ मॉडल (कॉपी-कैट मॉडल) करार देने के अलावा सिद्धू ने इसे और भी कई नाम दिए। सिद्धू ने इसे ‘मैं बहुत असुरक्षित मॉडल’, ‘शराब माफिया मॉडल’, ‘टिकट फॉर मनी मॉडल’, ‘मैं हूं मॉडल’, ‘मुझे बहुत खेद है मजीठिया जी: कायरतापूर्ण मॉडल’, ‘राइटिंग फ्री चेक मॉडल’, ‘इलेक्ट्रिसिटी टू अंबानी मॉडल’ और ‘450 जॉब्स इन फाइव ईयर मॉडल’ करार दिया।

चुनावों के बाद राज्य पर शासन करने के लिए अपना रोडमैप पहले ही साझा कर चुके सिद्धू ने कहा कि पंजाब का पुनरुत्थान एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि तीन करोड़ पंजाबियों का जीवन इस पर निर्भर है। सिद्धू ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब के लोग इन खोखले और गैर-गंभीर एजेंडे के झांसे में नहीं आएंगे। एक वास्तविक रोडमैप की जरूरत है जो संसाधनों को ‘माफिया की जेब’ से निकालकर वापस ‘पंजाब के लोगों’ के तक पहुंचा दे।’’

इससे पहले दिन में चुनाव के बाद राज्य में शासन करने के अपनी पार्टी के ‘पंजाब मॉडल’ का अनावरण करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेअदबी के मामलों में न्याय, युवाओं को नौकरी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया। केजरीवाल ने कहा कि बादल और कांग्रेस के बीच मैत्रीपूर्ण ‘साझेदारी’ को तोड़ने के लिए लोग उनकी पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल में 10 सूत्रीय एजेंडा होगा जिसमें लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देनेा और मादक पदार्थों के खतरे को नियंत्रित करना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू