देश की खबरें | केजरीवाल ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका, कहा- डरने की कोई बात नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ली। मुख्यमंत्री ने सभी से टीका लगवाने की अपील की और कहा कि इसमें ‘‘डरने की कोई बात नहीं है।’’

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ली। मुख्यमंत्री ने सभी से टीका लगवाने की अपील की और कहा कि इसमें ‘‘डरने की कोई बात नहीं है।’’

कोविशील्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को टीका लगाया गया।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मेरे माता-पिता और मैंने टीका लगवाया। हम सभी एकदम ठीक हैं। अब लोगों के मन में टीके को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे आएं और टीका लगवाएं।’’

देश में एक मार्च से आरंभ हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को दिल्ली के 192 अस्पतालों में टीका लगाया जा रहा है।

केजरीवाल (52) मधुमेह से पीड़ित हैं।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर दिल्ली सरकार जनता के लिए और अधिक टीकाकरण केंद्र खोलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान