देश की खबरें | झूठ, भ्रम की राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किए जाने के आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि वह झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किए जाने के आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि वह झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा केजरीवाल को नजरबंद किए जाने के आरोपों के खंडन के बाद पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने आवास से बाहर निकलने की चुनौती दी ताकि जनता देखे कि क्या पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोकती है।
यह भी पढ़े | Jharkhand: पत्नी ने पति की हत्या के लिए दी 5 लाख की सुपारी, पुलिस ने ऐसे बचाई जान.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के आरोपों में तनिक भी सच्चाई होती तो उसके नेता अब तक हजारों तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चुके होते और अदालतों के अलावा संयुक्त राष्ट्र तक शिकायत कर चके होते।
भाटिया ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को ना तो हिरासत में लिया गया है ना ही उन्हें नजरबंद किया गया है। केजरीवाल तो उस राजनीति के लिए जाने जाते हैं कि अगर छोटी सी भी कोई घटना हो जाती है तो वह वीडियो बनाकर ट्वीट करते हैं। अब तक तो संयुक्त राष्ट्र संघ में उन्होंने शिकायत कर दी होती।’’
उन्होंने कहा, ‘मैं चुनौती देता हूं उन्हें। अभी आपके घर के बाहर कैमरा होंगे। निकलिए। पूरी दिल्ली को देखने दीजिए। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए।’’
केजरीवाल पर ‘‘झूठ और भ्रम’’ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनका ये चरित्र बन गया है कि झूठ बोलों, वो झूठ पकड़ा जाए, तो दूसरे पर चले जाओ।
उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह से आम आदमी पार्टी और उसके नेता झूठ भी बोल रहे हैं, अनर्गल बयान भी दे रहे हैं और धोखे एवं फरेब की राजनीति कर रहे हैं।’’
विपक्षी दलों द्वारा किसानों के भारत बंद का समर्थन किए जाने संबंधी एक सवाल पर भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है।
इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने आज आरोप लगाया था कि सिंघु बॉर्डर पर केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद से केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
केजरीवाल ने सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से सोमवार को मुलाकात की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

