देश की खबरें | केजरीवाल ने भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को हार्दिक बधाई। आशा है कि उनका कार्यकाल न्याय के उच्चतम आदर्शों को कायम रखेगा और न्यायपालिका में लोगों का विश्वास मजबूत करेगा।”

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और ‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने के लिए न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को हार्दिक बधाई। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में न्याय, समानता व संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जारी रहेगी, हमारे लोकतंत्र के स्तंभों को और मजबूत मिलेगी और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।"

बुधवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति गवई को शपथ दिलाई। वे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जो मंगलवार को 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं।

न्यायमूर्ति गवई इसी साल 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। न्यायमूर्ति गवई, न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन के बाद दलित समुदाय से संबंध रखने वाले भारत के दूसरे प्रधान न्यायाधीश हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\