देश की खबरें | केजरीवाल ने भाजपा शासित नगर निकायों के अतिक्रमण रोधी अभियान पर आप विधायकों की बैठक बुलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान पर चर्चा के लिए ‘आप’ विधायकों की शनिवार को बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान पर चर्चा के लिए ‘आप’ विधायकों की शनिवार को बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर होगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में भाजपा द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान पर की जा रही राजनीति का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

इससे पहले दिन में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और उनसे भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान के नाम पर शुरू किए गए ‘‘विध्वंस’’को रोकने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा की ‘‘बुलडोजर राजनीति’’ की भी निंदा की। उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय की योजना राष्ट्रीय राजधानी की 63 लाख झुग्गियों को तोड़ने की है।

गौरतलब है कि गत कुछ दिनों में दिल्ली के तीन नगर निकायों ने शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित कई इलाकों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now