देश की खबरें | केजरीवाल ने कोविड-19 मरीजों से प्लाज्मा दान करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अस्पतालों से अपील की है कि वे कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करें।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अस्पतालों से अपील की है कि वे कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के पार चली गई है लेकिन चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में इस संक्रमण से 72,000 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 279 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत के बाद पिछले 4-5 दिनों में प्लाज्मा की मांग बढ़ गई है, लेकिन दान करने वाले लोगों की कमी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्लाज्मा दानकर्ताओं की संख्या कम है जबकि प्लाज्मा के जरूरतमंद लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। अगर यह स्थिति जारी रही तो जल्द ही इस बैंक से प्लाज्मा खत्म हो जाएगा। मैं कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए लोगों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में सामने आएं और प्लाज्मा दान करें।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से संबंध रखने का मामला, निलंबित पुलिस DSP देवेंद्र सिंह के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट.

केजरीवाल ने कहा कि उनकी टीम ऐसे लोगों से संपर्क कर रही है और उनसे कोविड-19 मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने की अपील कर रही है। पिछले सप्ताह सरकार ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में प्लाज्मा बैंक स्थापित किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी अस्पतालों से अपील करता हूं कि वे कोविड-19 मरीज से पांच मिनट बात करें और उसे संक्रमण से मुक्त होने के 14 दिन बाद प्लाज्मा दान करने का परामर्श दें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा मौत के खतरे को कम करने में बेहद प्रभावी है।

प्लाज्मा थेरेपी के तहत कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों के रक्त से एंटीबॉडीज ली जाती है और उसे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को चढ़ाया जाता है ताकि संक्रमण से लड़ने में उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

प्लाज्मा दानकर्ताओं को ‘ लोगों की उम्मीद’ बताते हुए उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए को प्लाज्मा दानकर्ताओं को सम्मानित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी कोविड-19 के 15,000 बिस्तर हैं जिनमें से 5,100 पर मरीजों का इलाज हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना 20,000-24,000 मरीजों की जांच की जा रही है और अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आ रही है। मौजूदा समय में दिल्ली में 25,000 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 15,000 लोग घर में पृथकवास में हैं।

रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,505 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार चली गई और मृतकों की संख्या 3,067 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े