देश की खबरें | केरल में ट्वेंटी-20 से नाता जोड़कर केजरीवाल ने 'जन कल्याण गठबंधन' की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केरल में राजनीतिक पैठ बढ़ाने की योजना के तहत रविवार को यहां एक व्यापारिक समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ‘ट्वेंटी-20’ के साथ अपनी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की।

कोच्चि, 15 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केरल में राजनीतिक पैठ बढ़ाने की योजना के तहत रविवार को यहां एक व्यापारिक समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ‘ट्वेंटी-20’ के साथ अपनी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की।

उन्होंने राज्य में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों पर यह आरोप लगाया कि वे युवाओं को रोजगार प्रदान करने में रुचि नहीं रखते हैं।

किटेक्स समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ट्वेंटी-20 द्वारा आयोजित एक जनसभा में भाग लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि यहां राजनीतिक दल इस राज्य के बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, क्योंकि वे ऐसे लोग चाहते हैं जो दंगा कर सकें और गुंडागर्दी फैला सकें।

आप प्रमुख ने विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में 12 लाख लोगों को रोजगार दिया है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘अन्य दलों के लोग इस राज्य के बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, वे शिक्षा नहीं देंगे। क्यों? क्योंकि वे ऐसे लोग चाहते हैं जो दंगा कर सकें, जो गुंडागर्दी फैला सकें। हम सभ्य लोग हैं, हम इनमें से कुछ भी करना नहीं जानते हैं। हम इस तरह की प्रथाओं में शामिल नहीं होना चाहते।’’

दोनों दलों ने हाथ मिलाने की घोषणा की है और इस गठबंधन को 'जन कल्याण गठबंधन' (पीडब्ल्यूए) का नाम दिया है।

यहां किटेक्स मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था और न ही आम आदमी पार्टी थी।

उन्होंने कहा, ''अब हमने नयी दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई और पंजाब भी हमारे साथ है। क्या आप केरल में बदलाव चाहते हैं या नहीं?''

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि ये चीजें अरविंद केजरीवाल के किसी जादू की वजह से नहीं हुईं बल्कि भगवान की कृपा से हुईं।

उन्होंने कहा, ''हम सच्चाई के साथ खड़े हैं और इसलिए हम पर ईश्वर की कृपा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान