CM केजरीवाल ने अलीपुर अग्निकांड के मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अलीपुर की एक पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को घोषणा की.
नयी दिल्ली, 16 फरवरी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां अलीपुर की एक पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को घोषणा की. इस अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार शाम को लगी आग के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा भी किया.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है. हम मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे. दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं और उन्हें 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, उन्हें दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.'' उन्होंने कहा कि आग की वजह से आस-पास की जिन दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी सरकार की नीति के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : घोषाल वाशिंगटन में स्क्वाश ऑन फायर ओपन के क्वार्टर फाइनल में
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब हुआ. उन्होंने कहा, ''मैं दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में कथित देरी और इस क्षेत्र में फैक्टरी कैसे चल रही थी, इसकी जांच के लिए निर्देश दूंगा.'' बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक पेंट फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को लगी आग में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

