देश की खबरें | जेल में बंद 'आप' विधायक के समर्थन में गुजरात में जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल और मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में सात जनवरी को गुजरात के नर्मदा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अहमदाबाद, 26 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में सात जनवरी को गुजरात के नर्मदा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
'आप' के गुजरात प्रभारी संदीप पाठक ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, ''केजरीवाल और मान गुजरात का दौरा करेंगे और वसावा के विधानसभा क्षेत्र डेडियापाडा में एक जनसभा में शामिल होंगे।''
वन विभाग के कर्मियों को कथित तौर पर धमकाने और हवा में गोली चलाने के लिए वसावा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद 'आप' विधायक ने 14 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद वसावा ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल वह जेल में बंद हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत यहां पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद पाठक ने कहा, ''क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और वसावा के समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है।''
पाठक ने आरोप लगाया कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सवाल पूछते हैं या नारे लगाते हैं, उन्हें या तो निलंबित कर दिया जाता है या गिरफ्तार कर लिया जाता है।
पाठक ने कहा, ''जब से 'आप' के पांच विधायक गुजरात में विधानसभा चुनाव जीते हैं, तब से भाजपा उन्हें पार्टी से तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। विसावदर के लोगों ने 'आप' को वोट दिया था और जब भी चुनाव होंगे, पार्टी फिर से जीतेगी।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

