देश की खबरें | केजरीवाल ने गुजरात में लगाया महाव्यापम घोटाले का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में महाव्यापम घोटाला हुआ है और राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र वर्षों से लीक होते रहे हैं।

भावनगर, 23 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में महाव्यापम घोटाला हुआ है और राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र वर्षों से लीक होते रहे हैं।

उन्होंने वादा किया कि अगर इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है तो प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कानून बनाया जाएगा जिसमें 10 साल की जेल का प्रावधान होगा।

केजरीवाल ने गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भावनगर में युवाओं के साथ ‘टाउन हॉल’ बैठक में कहा, "क्या कोई व्यक्ति प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर जेल गया है? वे अब जेल जाएंगे (जब आप की सरकार बनेगी)। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला था। गुजरात में महाव्यापम घोटाला चल रहा है।"

व्यापम घोटाला एक प्रवेश परीक्षा और भर्ती घोटाला था जो 2013 में मध्य प्रदेश में सामने आया था।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने एक झूठे मामले के आधार पर मनीष सिसोदिया (दिल्ली के उपमुख्यमंत्री) के यहां सीबीआई की छापेमारी कराई, जबकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था। लेकिन (गुजरात में सरकारी परीक्षा) के प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ कोई सीबीआई छापेमारी नहीं की गई। क्यों? क्योंकि प्रश्नपत्र लीक के पीछे उनके अपने ही लोग हैं। "

इस मौके पर सिसोदिया भी मौजूद थे।

केजरीवाल ने 2015 के बाद से गुजरात में प्रश्नपत्र लीक के कई मामलों का जिक्र किया और कहा कि क्या भाजपा सरकार को शर्म आती है? उन्होंने कहा, "वे परीक्षा आयोजित नहीं करा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे?"

उन्होंने कहा, "अगर गुजरात में आप की सरकार बनती है, तो वह प्रश्पनत्र लीक के खिलाफ 10 साल की जेल के प्रावधान के साथ एक कानून लाएगी। हम 2015 के बाद से प्रश्नपत्र लीक के मामलों की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा। दिसंबर (चुनाव) के बाद प्रश्नपत्र लीक करने वाले सावधान रहें।"

केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में एक मंत्री ने कहा था कि सरकारी नौकरियों में सत्ताधारी दल के लोगों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा, "क्या सरकारी नौकरियां आपके पिता की हैं? सरकारी नौकरियां किसी पार्टी की नहीं बल्कि गुजरात के युवाओं की हैं। हम पारदर्शी तरीके से भर्तियां करेंगे और प्रक्रिया में बदलाव लाएंगे।"

उन्होंने अगले पांच वर्षों में गुजरात के हर युवा के लिए 15 लाख रोजगार पैदा करने के आप के वादे को दोहराया। उन्होंने कहा कि आप ने एक भर्ती कैलेंडर तैयार किया है जिसमें आप सरकार बनने के एक साल के अंदर विभिन्न पद भरे जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान