जरुरी जानकारी | केदारा कैपिटल ने रेलिगेयर की चेयरपर्सन को ‘ईएसओपी’ जारी करने का समर्थन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केयर हेल्थ इंश्योरेंस के सबसे बड़े शेयरधारक केदारा कैपिटल ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) की चेयरपर्सन रश्मि सलूजा को कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ईएसओपी) जारी करने के निदेशक मंडल के फैसले का समर्थन किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 नवंबर केयर हेल्थ इंश्योरेंस के सबसे बड़े शेयरधारक केदारा कैपिटल ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) की चेयरपर्सन रश्मि सलूजा को कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ईएसओपी) जारी करने के निदेशक मंडल के फैसले का समर्थन किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह स्पष्टीकरण आरईएल में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश कर रहे डाबर के बर्मन घराने के आरोपों के बीच आया है। डाबर ने कहा था कि कथित तौर पर बीमा नियामक इरडा और शेयर बाजार नियामक सेबी के मानदंडों का उल्लंघन किया गया है।
आरईएल केयर हेल्थ इंश्योरेंस का प्रवर्तक है और सलूजा इस बीमा कंपनी की अध्यक्ष भी हैं।
केदारा कैपिटल के प्रबंध साझेदार सुनीश शर्मा ने एक बयान में कहा, “केदारा केयर हेल्थ इंश्योरेंस का एक गौरवान्वित शेयरधारक है। अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन टीम के नेतृत्व में और एक मजबूत बोर्ड द्वारा निर्देशित कंपनी के पास हमेशा प्रशासन, अनुपालन और परिचालन उत्कृष्टता के उच्चतम मानक रहे हैं।”
इसमें कहा गया, “हम इसका समर्थन जारी रखने के लिए तत्पर हैं क्योंकि यह लगातार मजबूत होता जा रहा है।”
बर्मन परिवार ने नियामकीय संस्थाओं से मांग की थी कि रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की चेयरपर्स रश्मि सलूजा द्वारा शेयरों की बिक्री की जांच की जाए। लेकिन रेलिगेयर के निदेशक मंडल ने इन आरोपों को खारिज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)