देश की खबरें | भाजपा को मिल रहे ‘व्यापक’ जन समर्थन से चिंतित है केसीआर: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘अवैध’’ करार दिया।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘अवैध’’ करार दिया।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि राज्य की भ्रष्ट और परिवार केंद्रित सरकार के खिलाफ भाजपा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खिलाफ भाजपा की लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रहेगी और पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि आगामी चुनावों में टीआरएस का सूपड़ा साफ हो।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘तेलंगाना सरकार द्वारा हमारे प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार की अवैध गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं। केसीआर के भ्रष्ट और परिवार केंद्रित शासन के खिलाफ राज्य के विभिन्न कोनों से भाजपा को मिल रहे व्यापक समर्थन से मुख्यमंत्री चिंतित हैं।’’

एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने कहा, ‘‘हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का पूरी तरह से सफाया हो।’’

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का लोकप्रिय नाम केसीआर है।

ज्ञात हो कि बी संजय कुमार हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जनगांव में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान