देश की खबरें | कविता ने बीआरएस के टिकट वितरण को लेकर किशन रेड्डी की आलोचना पर किया पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस विधान पार्षद के. कविता ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के वास्ते टिकटों के वितरण में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का पालन नहीं करने पर पार्टी पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी पर पलटवार किया और कहा कि पार्टी भाजपा की तरह ‘जुमले नहीं बेचती।’

हैदराबाद, 22 अगस्त तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस विधान पार्षद के. कविता ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के वास्ते टिकटों के वितरण में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का पालन नहीं करने पर पार्टी पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी पर पलटवार किया और कहा कि पार्टी भाजपा की तरह ‘जुमले नहीं बेचती।’

रेड्डी की आलोचना का जवाब देते हुए कविता ने कहा कि आखिरकार भाजपा के किसी व्यक्ति ने कम से कम महिलाओं के आरक्षण की काफी समय से लंबित मांग को स्वीकार तो किया ।

उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “किशन अन्ना, संसद में भारी बहुमत के साथ भाजपा कोई भी विधेयक पेश कर सकती है और पारित कर सकती है। आपकी पार्टी ने महिला आरक्षण विधेयक के अपने दो बार के घोषणापत्र के वादे पर भी विचार करने से इनकार कर दिया है।”

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने कहा, “बीआरएस पार्टी द्वारा टिकट वितरण की बात करें तो हम आपकी निराशा और भ्रम को समझते हैं। आप हमारे उन उम्मीदवारों को अपने पाले में करने का इंतजार कर रहे थे जिन्हें टिकट नहीं मिला। कृपया अपनी राजनीतिक असुरक्षाओं को महिला प्रतिनिधित्व से न जोड़ें।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर खुद मानते हैं कि स्थानीय निकायों की तरह संवैधानिक अधिकार के बिना, जो अब 14 लाख महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका देता है, राष्ट्रीय और विधानसभा स्तर पर यह संभव नहीं है।

केसीआर ने संसद में सीटों की संख्या बढ़ाने और उनमें से एक तिहाई महिला नेताओं के लिए आरक्षित करने का एक फॉर्मूला प्रस्तावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस भाजपा की तरह “जुमले नहीं बेचती”।

उन्होंने कहा, “मैं महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर आपकी राय सुनना चाहूंगी और देखना चाहूंगी कि जब टिकट वितरण की बात आती है तो भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियां तेलंगाना की महिलाओं को क्या पेशकश करती हैं।”

कविता द्वारा पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने का परोक्ष संदर्भ देते हुए, किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि टिकटों के आवंटन में महिलाओं के लिए इस तरह के आरक्षण का पालन नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\