खेल की खबरें | कास्प्रोविज ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के गैर कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविज ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के गैर कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स ने यह जानकारी दी।
मेलबर्न, 23 जुलाई पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविज ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के गैर कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स ने यह जानकारी दी।
संगठन को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निदेशकों में से एक 48 साल के कास्प्रोविज ने पूर्व सीईओ केविन रोबर्ट्स के इस्तीफे के एक महीने बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया से नाता तोड़ लिया।
यह भी पढ़े | भारत की ओलंपिक तैयारियों को बड़ा झटका, वाडा ने 6 महीने के लिए बढ़ाया एनडीटीएल का निलंबन.
एडिंग्स ने बुधवार को बयान जारी करके कहा, ‘‘माइकल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एसीए अध्यक्ष, क्वीन्सलैंड क्रिकेट के अंतरिम सीईओ और आठ साल तक बोर्ड के सदस्य के रूप में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सेवा की। वह क्रिकेट परिवार के लंबे समय तक सदस्य रहे और उनके योगदान के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’
आस्ट्रेलिया की ओर कास्प्रोविज ने 38 टेस्ट, 43 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 मैच खेले जिसके बाद वह क्रिकेट आस्ट्रेलिया के निदेशक बने।
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने मैदान पर किया, मेरा मानना है कि इस पद को भी मैंने सब कुछ दिया और इस देश में क्रिकेट के प्रत्येक हितधारक का प्रतिनिधित्व करने के मौके का लुत्फ उठाया।’’
कास्प्रोविज ने कहा, ‘‘यह अनुभव काफी सम्मान की बात रहा लेकिन अब मेरे लिए यह पद छोड़ने का सही समय है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)