विदेश की खबरें | कश्मीरी पंडित सबसे सफल भारतीय अमेरिकी समुदायों में से एक: कांग्रेस सदस्य कृष्णमूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कश्मीरी पंडित सबसे सफल भारतीय-अमेरिकी समुदायों में से एक हैं। एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने अमेरिका और दुनिया भर में उनके योगदान के लिए समुदाय के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए यह बात कही।

वाशिंगटन, सात दिसंबर कश्मीरी पंडित सबसे सफल भारतीय-अमेरिकी समुदायों में से एक हैं। एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने अमेरिका और दुनिया भर में उनके योगदान के लिए समुदाय के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए यह बात कही।

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने पिछले हफ्ते अमेरिकी कैपिटल में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के एक रिसेप्शन और निजी स्क्रीनिंग के मौके पर कहा,“जब आप अपने जीवन को बचाने के लिए जूझते हैं, जब आप संपत्ति से वंचित हो जाते हैं, तो जीवन का वास्तविक अर्थ जानते हैं। आप जानते हैं कि आप कहीं भी रहें, इसको कैसे महत्व देना है, इसे कैसे सींचा जाता है और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अपनी विरासत और जड़ों को याद रखे।”

उन्होंने ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, “ कश्मीरी पंडित समुदाय सबसे सफल भारतीय अमेरिकी समुदायों में से एक है। अतीत में आपने जिन चुनौतियों का सामना किया है, उन चुनौतियों पर काबू पाने की तुलना में अन्य सभी चुनौतियों फीकी हैं।”

पुरस्कार विजेता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और लिखित तथा पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित, फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और जातीय सफाए पर आधारित है।

यह फिल्म उन चुनौतियों के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है जो वैश्विक आतंकवाद के कारण उत्पन्न् होती हैं और समुदायों को बेदखल करती हैं जिसे उनकी जड़ें उखड़ जाती हैं। यह मानव दर्द और पीड़ा को भी उजागर करती है। फिल्म को अमेरिका के 16 शहरों में दिखाया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद एंडी बर्र ने भारत-अमेरिका संबंधों और भारतीय-अमेरिकियों के योगदान पर जोर दिया। एक संदेश में, सीनेटर मार्क वार्नर ने स्वागत समारोह में सभी मेहमानों को हार्दिक बधाई दी।

अपने मुख्य भाषण में, अग्निहोत्री ने कश्मीर की पवित्र भूमि से उभरी एकता की भारतीय संस्कृति और कला, सौंदर्यशास्त्र, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में कश्मीर के अपार योगदान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर का विनाश ज्ञान का विनाश है, और दुनिया को पता होना चाहिए कि मानवता का क्या मतलब है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\