देश की खबरें | आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में कश्मीरी कारोबारी वटाली की संपत्ति कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनआईए की एक टीम ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र के बघाटपोरा और कछवारी गांवों में वटाली की अचल संपत्तियां कुर्क कीं।

अधिकारियों ने कहा कि संपत्तियों में वटाली के नाम पर पंजीकृत जमीन भी शामिल है। वटाली आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में आरोपी है।

उन्होंने बताया कि मई में नई दिल्ली स्थित विशेष एनआईए अदालत के एक आदेश के बाद संपत्तियों को कुर्क किया गया।

वटाली को एनआईए ने 2017 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

एक निचली अदालत ने पिछले साल मई में वटाली और अन्य के खिलाफ, 2017 में जम्मू-कश्मीर में कथित आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में आरोप तय किए थे।

वटाली पिछले साल फरवरी में जेल से बाहर आया और उसे चिकित्सकीय आधार पर नजरबंद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now