देश की खबरें | कश्मीर आतंकी हमला: बंगाल में दो मृतकों के परिवार कर रहे पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कोलकाता के दो लोगों के शोक संतप्त परिवार अब उनके पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
कोलकाता, 23 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कोलकाता के दो लोगों के शोक संतप्त परिवार अब उनके पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें बंगाल के बेहाला निवासी समीर गुहा और बैष्णबघाटा निवासी बितान अधिकारी भी शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास ने बुधवार की सुबह बितान अधिकारी के घर जाकर उनके भाई और अन्य परिजनों से मुलाकात की।
बिस्वास ने कहा, "मुझे पता चला है कि कश्मीर में अधिकारियों ने कहा है कि कोलकाता ले जाने से पहले बृहस्पतिवार की सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि अधिकारी अमेरिका में काम करते थे और छुट्टियों में घर आये थे तथा अपनी पत्नी सोहिनी और बच्चे के साथ कश्मीर घूमने गये थे।
बिस्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोहिनी से फोन पर बात की है और वह स्थिति पर नजर रख रही हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकारी 24 अप्रैल को कोलकाता लौटने वाले थे।
बेहाला के साखेरबाजार में रहने वाले गुहा के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे मृतक के पार्थिव शरीर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

