एजेंसी न्यूज

J&K Encounter: उत्तरी सेना के कमांडर ने राजौरी में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया. सेना ने यह जानकारी दी.

J&K Encounter: उत्तरी सेना के कमांडर ने राजौरी में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया
Lt Gen Upendra Dwivedi

जम्मू, छह मई: उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया. सेना ने यह जानकारी दी. राजौरी जिले के कांडी इलाके में घने जंगलों में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया. यह भी पढ़ें: Rajouri Encounter: राजौरी एनकाउंटर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे LG मनोज सिन्हा, आतंकवाद को लेकर कही ये बात (Watch Video)

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई और अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कम से कम दो आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है सेना ने कहा कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ को वहां मौजूद कमांडरों ने जारी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के सभी पहलुओं से अवगत कराया.

सेना के उत्तरी कमान ने एक ट्वीट करके बताया, ‘‘ऑपरेशन त्रिनेत्र जारी है और उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौके पर मौजूद हैं। वह राजौरी के कांडी में जारी अभियान की संचालनगत स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, जहां आतंकवादियों के साथ फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है.’’

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘उन्हें मौके पर मौजूद कमांडरों ने अभियान के सभी पहलुओं से अवगत कराया.’’

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान शहीद हुए सैन्यकर्मियों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. यह कार्यक्रम जल्द ही जम्मू में वायुसेना अड्डे पर आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना के कमांडर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).