एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर : संसद सत्र से पहले कांग्रेस राज्य का दर्जा बहाली आंदोलन तेज करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने बुधवार को कहा कि वह 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले राज्य का दर्जा बहाली आंदोलन तेज करेगी।

देश की खबरें | कश्मीर : संसद सत्र से पहले कांग्रेस राज्य का दर्जा बहाली आंदोलन तेज करेगी

जम्मू, नौ जुलाई कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने बुधवार को कहा कि वह 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले राज्य का दर्जा बहाली आंदोलन तेज करेगी।

जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों के पार्टी समन्वयकों की एक बैठक में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने आरोप लगाया कि ‘बिना किसी उचित कारण के’ राज्य का दर्जा बहाल करने की लोगों द्वारा की जा रही उचित मांग को अस्वीकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के लोग दोहरी नियंत्रण प्रणाली के कारण पीड़ित हैं... अब समय आ गया है कि संसद और उच्चतम न्यायालय में केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करे।’’

कर्रा ने पार्टी सहयोगियों से कहा कि वह लोगों के पास जाएं और उन्हें जागरूक तथा एकजुट करें, जिससे लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें और राज्य की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करें।

बैठक में पार्टी ने ‘हमारी रियासत, हमारा हक’ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया, जिससे जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के मकसद से केंद्र सरकार पर आगामी संसद सत्र में विधेयक पारित करने के लिए दबाव बनाया जा सके।

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में कर्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह अगले कुछ महीनों में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में धांधली करने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).